दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर विद्युत कर्मी की हत्या

0 12

बहराइच–शहर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा में रविवार की दोपहर पड़ोसी ने  एक संविदाकर्मी की गला रेतकर हत्या कर दी। सीने व पेट पर चाकुओं से कई वार भी किए। दिनदहाड़े हुई वारदात से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। 

Related News
1 of 810

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है । आरोपी ने बकाया चार सौ रुपये न देने पर हत्या की बात कबूल की है । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी पवन कश्यप (36 ) पुत्र संपतलाल विद्युत विभाग में संविदाकर्मी के पद पर तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती शहर के घंटाघर उपकेंद्र पर थी। रविवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़ा हुआ था। तभी मोहल्ले का ही रहने वाले अशोक कुमार यादव गुजर रहा था। अचानक उससे कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बाद अशोक मौके से चला गया था। लेकिन वापस लौटकर उसने पवन के गले को चाकू से रेत दिया। जिससे वो मौके पर ही गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद अशोक ने उसके सीने व पेट पर चाकुओं से कई वार किए। अचानक हुई वारदात से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। परिवार के लोग पवन को उठाकर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या की सूचना मिलने पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, घंटाघर चौकी इंचार्ज गोविंद कुमार आदि मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । 

पुलिस ने घटनास्थल पर गिरे खून के सैंपल जमा किए हैं। वारदात के मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी नगर अजय प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के लोगों का बयान दर्ज किया है। पवन की हत्या के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मां और पत्नी पछाड़े खा-खा कर गिर रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच ) 

Comments
Loading...