महिला की गोली मारकर हत्या, पति पर शक

0 21

जालौन– उरई कोतवाली इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वही इस हत्या का शक उसके पति पर ही जा रहा है।

Related News
1 of 810

मामला उमरारखेडा छतरी के कुए के पास का है। बताया गया कि बीती-रात देवीशरण और उसकी 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी सोये हुये थे। उसी दौरान किसी ने शांति देवी की तमंचे से मारकर हत्या कर दी। इस बारे में सुबह के समय पता चला जब उसका पति जागा और पत्नी को लहूलुहान हालत में मृत पड़ा देखा। इसके बारे में उसने आस-पड़ोस व अन्य परिजनों को दी साथ ही सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अवधेश सिंह और सीओ सिटी संतोष कुमार प्रथम घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये। इसके अलावा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने घटना स्थल से एक तमंचा भी बरामद किया है इसके आधार पर जांच कर रही है। जिससे इस हत्या के बारे में पता किया जा सके। वही आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और पति ने ही उसकी हत्या की है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)

Comments
Loading...