अर्ध विक्षिप्त मां ने गला काटकर बेटी को उतारा मौत के घाट

0 15

बलिया–बलिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को किसी और ने नही बल्कि मां ने सब्जी काटने वाले पहसुल ( कुल्हाड़ी )से गला काट कर हत्या कर दी। 

Related News
1 of 810

आपको बता दें कि बैरिया थाना क्षेत्र के टोला (जयप्रकाश नगर) गांव में आज सुबह  9 वीं कक्षा के छात्रा को  मां ने अपने पन्द्रह वर्षीय पुत्री की सब्जी काटने वाली पहसुल ( कुल्हाड़ी) से गला काट कर हत्या कर दी। वहीं मां ने स्वीकार भी किया कि पहसुल से हत्या की , तो दूसरी तरफ खुद कह रही है कि भला मां अपने बेटी की हत्या कर सकती है? 

मृतका प्रिया नौवीं की छात्रा थी। मृतका के पिता की माने तो पत्नी का उपचार आठ वर्ष से चल रहा है। पत्नी अर्द्धविक्षिप्त हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ के अनुसार मां ने पहसुल से बेटी की हत्या की है। मां अर्धविक्षिप्त है। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी , बलिया )

Comments
Loading...