55 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

0 12

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन नामजद लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत हुआ है और पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

Related News
1 of 810

मामला रविवार की रात का है। जंक्शन के मेंड रोड पर स्थित एक गांव की महिला हलवाइयों के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है, रविवार शाम को उसे हाथरस शहर के एक मोहल्ले के तीन लोग उसे काम के बहाने लेकर गए और गांव रतनगढ़ी के पास नहर किनारे तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया और छोड़कर फरार हो गए।

वारदात के बाद महिला बिलखते हुए गांव पहुंची और व्यथा सुनाई। ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर मुकदमा दर्ज कराया। महिला की माने तो शोर मचाने पर गांव वाले उसे थाने लेकर आये। पुलिस ने पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। एसपी ने बताया है कि जिन लोगों पर आरोप है उनकी तलाश की जा रही है। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...