आज भाग्यफलः16 मार्च 2018

0 12

मेष– व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वाणी संयम आवश्यक है।

 

वृष– कार्यपद्धति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा, प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा।

मिथुन- राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी मिलेंगे। लाभ होगा।

कर्क- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता रहेगी।

सिंह- कानूनी अड़चन दूर होगी। कार्यसिद्धि होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। समाज के कामों में भाग लेंगे।

Related News
1 of 555

कन्या -संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। दौड़धूप रहेगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। धन संबंधी काम पूरे होंगे।

तुला– स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। चोट व रोग से बचें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक– शोक समाचार मिलेंगे। मेहनत अधिक होगी। लाभ कम होंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी।

धनु- प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। अनावश्यक क्रोध न करें।

मकर– शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधी प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं।

कुंभ– परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी।

मीन– अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...