पुरानी रंजिश के चलते हुई धुआंधार फायरिंग में 2 की मौत ,एक घायल

0 31

मथुरा — जिले के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव सेही में उस समय हड़कम्प मच गया जब 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस गोलीकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related News
1 of 777

थाना शेरगढ इलाके के गॉव सही में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में आज एक पक्ष के लोगो ने गॉव में अचानक धुंआधार फायरिंग कर दी। जिसमे गोली लगने से एक पक्ष के 2 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही एक पशु को भी गोली लगी है।  हत्यारे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मथुरा के मांट यमुना खादर की जमीन को लेकर 4 माह पूर्व भी इन दोनों पक्षो में विवाद हुआ था ; जिसमे भगवान सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी । यह जमीन मांट थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के यमुना खादर में पट्टे पर दी गई थी। जिसे लेकर दोनों पक्ष अपनी अपनी हकदारी जमाने को लेकर झगड़ा करते रहे है। आज 4 माह पूर्व हुई भगवान सिंह पक्ष द्वारा गांव के ही दाऊजी और अमर सिंह को घेर कर गोली मार दी । जिनकी मोके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया । वही गांव में बेजुबान पशु में भी गोली जाकर लगी। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव में पहुँच गया और मृतको के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गॉव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

रिपोर्ट-सुरेश सैनी , मथुरा 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...