युवाओं में बढता धूम्रपान, लड़कियां भी नहीं हैं पीछे….देखें आकड़े!

0 19

न्यूज डेस्क – जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के लिए स्टार्टउप इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनायें लेकर आई है। वहीँ दूसरी ओर हमारे देश के भविष्य युवाओं में नशे की लत दिन बा दिन बढ़ती ही जा रहा है। दरअसल, सरकार की तंबाकू उत्पादों पर रोक लगाने की लाख कोशिशों के बावजूद रोजाना 6.25 लाख बच्चे सिगरेट पीते हैं।

Related News
1 of 37

हर साल देश में 9,32,600 लोगों की जान तंबाकू की वजह से होने वाले रोगों की वजह से जाती है। यानी एक सप्ताह में 17,887 लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होती है। ग्लोबल टोबैको एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक इन बच्चों की उम्र 10-14 साल के बीच है। बता दें यह डाटा अमेरिकन कैंसर सोसाइटी ने एकत्रित किया है।

ऐसा नही है कि नशे का शिकार सिर्फ और सिर्फ लड़के ही हैं। 10-14 साल के बीच धूम्रपान का सेवन करने वाले बच्चों में 4,29,500 लड़के और 1,95,500 लड़कियां भी शामिल हैं।

मजेदार बात यह है कि साल 2016 में सिगरेट की बिक्री से कम्पनियों की 346 बिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। जो कि भारत देश की जीडीपी के 15 प्रतिशत के बराबर है। मजेदार बात यह है कि साल 2016 में सिगरेट की बिक्री से कम्पनियों की 346 बिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। जो कि भारत देश की जीडीपी के 15 प्रतिशत के बराबर है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में 82.12 बिलियन सिगरेट की खपत हुई थी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...