चाची को पाने के लिये पहले की चाचा की हत्या,अब चाची के साथ खुद को मारी गोली

0 30

जालौन — इश्क की कोई उम्र नहीं होती और इश्क कोई रिश्ता भी नहीं देखता। ऐसा ही देखने को मिला जालौन में आटा थाना इलाके में। जहां चाची केे इश्क में पागल एक युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी और फिर 10 साल बाद इश्क में चाची से अनबन होने पर उसे गोली मार दी और फिर खुद को गोली मार खुद आत्महत्या कर ली। 

इस गोलीकांड में घायला हुयी महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण इसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Related News
1 of 777

बता दें कि यह घटना आटा थाना क्षेत्र के भभुआ ग्राम की है। बताया जा रहा है कि यहां की रहने वाली महिला जयदेवी से उसका भतीजा फूलसिंह प्यार करता था लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद ही गया। सुबह के समय जब जयदेवी शौचक्रिया के लिये जा रही थी। उसी दौरान उसका भतीजा फूलसिंह तमंचा लेकर आया और उसने अपनी चाची को गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी जबकि गोली मारने वाले युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्होंने घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण मेडिकल कालेज झांसी के लिये रेफर कर दिया। वही पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि महिला का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और कुछ विवाद होने के कारण आज उसको गोली मार दी और खुद गोली मार ली। उन्होंने बताया कि महिला ने फूल सिंह के साथ मिलकर 10 साल पहले अपने पति करे हत्या की थी और इस मामले में दोनों जेल भी गये थे और युवक ने गांव के 1 युवक की भी हत्या की थी। उन्होंने बताया कि युवक के पास से तमंचा और कई कारतूस भी मिले है। फिलहाल मामले की और जांच की जा रही है। वही ग्राम प्रधान ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी को लेकर कोई विवाद हुआ होगा।

(रिपोेर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...