रूस का यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, जानिए NATO को क्या देना चाहता है संदेश

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज 9वां दिन है। फिलहाल दोनों देशों के बीच चल रहे जंग का अंत  जल्द होने की हालात में नहीं दिख रहे हैं।

0 263

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज 9वां दिन है। फिलहाल दोनों देशों के बीच चल रहे जंग का अंत  जल्द होने की हालात में नहीं दिख रहे हैं। इस वजह से वहां के हालत नाजुक बने हुए हैं। वहीं गुरूवार यानी 3 मार्च से यूक्रेन के दक्षिण-पूर्व में स्थित एनरहोदर शहर पर लगातार हमला कर रही है। दूसरी तरफ यूक्रेनी अधिकारियों का दावा है कि रूस ने जेपोरीजिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भी अटैक किया है।

यूक्रेन न्यूक्लियर पावर प्लांट है रूस का टारगेट:

बता दें कि गुरुवार को यूरोप के सबसे बड़े जेपोरीजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस ने हमला कर किया। दोनो देशों के बीच छिड़ी जंग में रूस ने यूक्रेन के न्यूक्लियर पावर प्लांट को अपना टारगेट बनाया है। इस प्लांट का यूक्रेन की बिजली उत्पादन में लगभग 25% का योगदान है। वही इसमें कुल 6 रिएक्टर भी हैं। दरअसल इससे पहले 24 फरवरी 2022 को चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था।

नाटों को ये संदेश देना चाहता है रूस:

Related News
1 of 1,032

रूस चेर्नोबिल प्लांट को अपने नियंत्रण में लेकर NATO को ये संदेश देना चाहता है कि वो इस युद्ध में कोई सैन्य हस्तक्षेप न करे।’ रूस ने चेर्नोबिल पावर प्लांट को कब्जे में लेने के बाद इसे लेकर अपनी मंशा भी जाहिर की थी। रूस के सिक्योरिटी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा था, ‘यूक्रेनियन सीमा में घुसने के कुछ घंटे बाद ही हमने चेर्नोबिल प्लांट पर कब्जा कर लिया। इससे यही जाहिर होता है कि रूस यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला करके अपने संदेश को दोहरा रहा है।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...