इस बार धनतेरस पर 5 घंटे 33 मिनट कर सकते हैं खरीददारी, ये है शुभ मुहूर्त…

0 13

न्यूज डेस्क– दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन की देवी मां लक्ष्मी के प्राकट्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

भगवान धनवंतरी का जन्मदिवस होने के कारण इस दिन को धनवंतरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लक्ष्मी पूजा के साथ ही कुछ खरीददारी करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि धनतेरस को खरीददारी करना शुभ होता है। लेकिन आपको बता दें कि इस बार धनतेरस की खरीददारी के लिए शुभ मुहूर्त 5 घंटे 33 मिनट ही है। यह मूहूर्त तीन चरणों में है जो सुबह 07:07 बजे से शाम 07:30 बजे तक रहेगा।

धनतेरस के दिन पांच देवताओं, गणेश जी, मां लक्ष्मी, ब्रह्मा, विष्णु और महेश की पूजा होती है। वैसे तो धनतेरस के दिन कभी भी कुछ खरीदा जा सकता है, लेकिन खरीददारी के मुहूर्त पर ही कुछ खरीदना ज्यादा शुभ माना जाता है। 

Related News
1 of 1,036

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्तः

(1) :- सुबह 07:07 से 09:15बजे तक

(2) :-दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक

(3) :- रात 05:35 से 07:30 बजे तक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...