रेलवे स्टेशन पर दरिंदों ने गर्भवती महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, जख्मी हालत में मिली पीड़िता

समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

0 452

समाज में महिलाओं और बच्चियों के प्रति अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। क्योंकि आंध्र प्रदेश में एक गर्भवती महिला के साथ दरिंदों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला अपने पति और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर नाबालिग समेत 3 लोगों कि गिरफ्तार कर लिया है।  

पति और बच्चों के सामने महिला के साथ दरिंदों ने किया दुष्कर्म: 

जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के यररागोंडा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने पति और अपने 2 बच्चों के साथ रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर देर रात को उतरी। लेकिन स्टेशन से जाने के लिए उन्हें कोई बस नहीं मिली तो पूरी फैमिली रेलवे स्टेशन पर ही रुक गई और सभी वहीं सो गए। कुछ देर बाद ही नशे में धूत तीन लोग उनके पास आए। उसके बाद महिला के पति को बंधक बनाकर पीटने लगे। वहीं जब महिला बीच बचाव करने लगी तो उसके साथ पति और बच्चों के सामने ही दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया।   

जख्मी हालत में मिली महिला:  

Related News
1 of 778

रेलवे स्टेशन पर फैमिली के साथ इंतज़ार कर रही महिला को आरोपियों ने खींचकर स्टेशन से बाहर ले गए। महिला के पति ने शोर मचाने और रेलवे पुलिस की मदद लेने की कोशिश की, लेकिन समय पर उन्हें कोई मदद नहीं मिली। वही कुछ देर बाद महिला जख्मी हालत में पास की झाड़ियों में मिली। तो महिला को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...