शादी के मंडप में दूल्हे को छोड़ फरार हुई दुल्हन, सच जान घर वाले भी रह गए दंग

शादियों का सीजन शुरू हो गया है। एक दुल्हन ने शादी से दो दिन पहले दूल्हे के परिवार को ठग कर गायब हो गई।

0 522

शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में शादी से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक दुल्हन ने शादी से दो दिन पहले दूल्हे के परिवार को ठग कर गायब हो गई। इतना ही नहीं दुल्हन का साथ उसके परिवार वालों ने भी दिया। वहीं खुद को गरीब बताकर दूल्हे के घर वालों से शादी का पूरा खर्चा तक ले लिया। वहीं दूल्हे के परिजनों ने घटना की शिकायत जगदीशपुरा थाने में की है।

शादी से पहले फरार हुई दुल्हन:

जानकारी के मुबातिक यह घटना आवास विकास कालोनी सेक्टर एक निवासी युवक के साथ हुई है। एक बिचौलिया रिश्ता लेकर आया था। बताया कि लड़की वाले खेड़ा राठौर के निवासी है और शहर में सिकंदरा के राधानगर में किराए पर रहते हैं। परिवार गरीब है लेकिन लड़की पढ़ी लिखी है। शादी करने के लिए रुपये नहीं हैं। वहीं 16 अप्रैल को शादी होनी थी और कार्ड भी छप गए। घर पर रिश्तेदार आ गए। दुल्हन की दूल्हे से फोन पर बातचीत होती थी। शादी के खर्चे के लिए युवक के परिजनों ने 80 हजार रुपये दुल्हन के परिजनों को ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिया था।

इससे पहले ही लड़की का मोबाइल बंद हो गया। लड़के ने कई बार संपर्क का प्रयास किया। फिर लड़की वालों ने जो पता बताया था, वहां कोई नहीं मिला। यह देख दूल्हे पक्ष के होश उड़ गए। जानकारी हुई कि इस नाम का गांव में कोई नहीं रहता। इस जानकारी के बाद लड़के वालों को यकीन हो गया कि उनके साथ ठगी हुई है। वर पक्ष ने जगदीशपुरा थाने में तहरीर दी है।

Related News
1 of 778

दूल्हे के साथ 80 हजार की हुई ठगी:

दूल्हे के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि शादी में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ने ही लड़की वालों को शादी के लिए खर्चा दिलाया था। वहीं इंस्पेक्टर जगदीशपुरा प्रवींद्र कुमार सिंह ने घटना के बारे में कहा कि जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जल्द ही उन सब ठगों को गिरफ्तार कर लेगी।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...