फतेहपुर के युवक ने मुंबई के समुद्र में लगाई छलांग,7 घंटे बाद मिला जिन्दा

0 33

मुंबई– एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से समुद्र में छलांग लगा दी। इसके बाद युवक दादर में चमत्कारिक रूप से 7 घंटे के बाद जिंदा पाया गया। युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Related News
1 of 1,456

गुरुवार को 11 बजे निखर साहू नामक युवक ने बांद्रा से सी-लिंक के लिए टैक्सी ली। टैक्सी के ड्राइवर ने बताया कि ब्रिज पर पहुंचने से पहले ही साहू कुछ परेशान सा लग रहा था। उसने कई बार यू-टर्न भी लेने को कहा। सी-लिंक के पोल नंबर 90 पर पहुंचने पर साहू ने फोटो खींचने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और फिर समुद्र में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से घबराए ड्राइवर ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। बचाव दल और फायर ब्रिगेड को युवक को ढूंढने के लिए भेजा गया, लेकिन 2 घंटे तक चले प्रयासों के बाद टीम ने अपने हाथ खड़े कर दिए। 

शाम को करीब 7 बजे दादर में चैतन्यभूमि के पास कीर्ति कॉलेज के पीछे कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने युवक के शरीर को देखा और स्थानीय मछुआरों की मदद से उसे बाहर निकाला। युवक की सांस अभी भी चल रही थी। उसे फौरन केईएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिऑन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। 

बता दे कि युवक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान यूपी के फतेहपुर निवासी 31 वर्षीय निखर साहू के रूप में हुई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...