लखनऊ: 14 वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत

0 24

लखनऊ– यूपी के लखनऊ स्थित विभूतिखंड थाना क्षेत्र में एक युवक ने देर रात 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 

Related News
1 of 1,458

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। विनय खंड निवासी मृतक युवक के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता आरके त्रिवेदी ने बताया कि युवक रविवार करीब 10:00 बजे बिना बताए घर से निकला था। काफी देर इंतजार के बाद उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लग सका। इस पर गोमतीनगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। 

वहीं, शनिवार को पता चला कि युवक ने एल्डिको एलिगेंस की 14वीं मंजिल से रविवार करीब 11:00 बजे छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। पिता आरके त्रिवेदी के अनुसार, उत्कर्ष लंबे समय से बीमार चल रहा था। जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उत्कर्ष अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था।

Comments
Loading...