बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या

0 32

एटा– एटा में खेत में चरी काटने गई एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पूरा मामला थाना सकरौली क्षेत्र के धर्म गढ़ी गांव का है जहाँ एक बूजुर्ग महिला रोज की भांति अपने पशुओं के लिए चरी काटने के लिए गई थी तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ कान के कुंडल व लुटपाट करने का परिजनों ने अंदेशा जताया है और बदमाशो को पहचानते हुए विरोध करने पर उसकी मारपीट करते हुए उसकी गला दबाकर अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थान शकरौली में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Related News
1 of 810

वही पुलिस अधिकारी एएसपी संजय कुमार ने बताया कि एक 65 बर्षीय महिला खेत में चारा काटने गई थी प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या का मामला लग रहा है उसके बाद उनके कानों से टॉप्स भी उतारे गए है अज्ञात लोगों के खिलाफ मुक़दम्मा पंजिकृत करा दिया है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...