Lucknow Gang Rape: लखनऊ में 11वीं की छात्रा के साथ पांच युवकों ने की हैवानियत की हदें पार

133

Lucknow Gang Rape: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार (11 अक्टूबर) को बंथरा थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 11वीं की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपनी बहन के घर जा रही थी तभी दरिंदों ने उसका अपहरण कर बगीचे में ले जाकर गैंगरेप किया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया।

छात्रा के साथ पांच दरिंदों ने की हैवानियत

मिली जानकारी के अनुसार, बंथरा इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी इलाके के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बड़ी बहन ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रा ने अपनी बहन से मिलने के लिए निकली थी। रास्ते में उसने अपने एक परिचित युवक को साथ चलने के लिए बुलाया। दोनों बाइक से बाने-मोहन रोड स्थित हरौनी पेट्रोल पंप पहुंचे और पास के एक आम के बाग में रुककर बात कर रहे थे।

इसी बीच, तीन युवक वहां पहुंचे और छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा और उसके दोस्त ने जब विरोध किया, तो बदमाशों ने छात्रा के दोस्त की बेरहमी से पिटाई की और उसे भगा दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो छात्रा को बेरहमी से पीटा और धमकी देकर फरार हो गए। सामूहिक दुष्कर्म के बाद सदमे में आई छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने जीजा को फोन पर पूरी घटना बताई। पीड़िता का जीजा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और उसे सीधे हरौनी थाने ले गया।

Lucknow Gang Rape: एक्शन में आई पुलिस

Related News
1 of 1,302

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत नामजद प्राथमिकी दर्ज की और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पुलिस ने चंद घंटों में ही संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जिसके बाद रविवार सुबह जब बंथरा पुलिस टीम मुख्य आरोपी की तलाश में हरौनी इलाके में दबिश दे रही थी, तभी आरोपी ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर

पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के आलाधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...