महिला के साथ हैवानियत की सारी हदे की पार, आरोपी ने की निर्भया जैसी बर्बरता

देश में एक बार फिर निर्भया कांड ने सबको दहला कर रख दिया है।

0 500

देश में एक बार फिर निर्भया कांड ने सबको दहला कर रख दिया है। ऐसी हैवानियत के बाद सिर्फ देश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए चर्चा ही होती आ रही है। दरअसल, रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की है। यहां एक घर में रविवार को 55 साल की एक बुजुर्ग महिला मृत हालत में मिली थीं। इस मामले में हुए खुलासे जानकर आप सुनकर सिहर उठेंगे।

घर में घुस कर महिला के साथ युवक ने की हैवानियत:

महिला का शव उनके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था। महिला के पति की मौत हो चुकी थी और उनका कोई संतान नहीं थी। वो घर में अकेली रहती थीं तथा दूसरे के घरों में कामकाज कर जीवन-यापन करती थीं। वही महिला की मौत की जांच कर रही पुलिस ने एक ढाबे से संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार:

Related News
1 of 777

वही आरोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात वो उस इलाके में घूम रहा था। उसकी नजर घर के खुले दरवाजे पर पड़ी तो वो फुर्ती से घर के अंदर घुस गया और अकेली सो रही बुजुर्ग महिला को दबोच लिया।  फिर उन्हें धमका कर उनके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी महिला से दोबारा रेप करना चाहता था। लेकिन महिला उसके चंगुल से निकल कर भागने की कोशिश की तो वो उन्हें खींच कर अंदर ले गया और पिटाई की फिर प्राइवेट पार्ट में तवे का मूठ डाल दिया। जब वह दर्द से तड़पने लगी तो उसी समय आरोपी ने उसकी छाती पर पैर रखकर कुचल दिया।  फिर भी महिला जिन्दा थी अंत में उसने हैवानियत की सारे हदे पार करते हुए अपने हाथों से उसका गला दबा कर मार डाला।

 

 

पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...