पत्नी का था कई लड़कों के साथ शारीरिक संबंध: आहत पति ने की आत्महत्या, बनाया वीडियो

उत्तर प्रदेश के औरेया ज‍िले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

0 541
उत्तर प्रदेश के औरेया ज‍िले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 25 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली है। इस पूरी घटना ने वहां के इलाके में सनसनी मचा दी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियों भी बनाया।  वीडियो में उसने काफी गंभीर बातें कहीं हैं। उसने वीडियों के माध्यम से अपनी पत्नी तथा सास पर काफी बड़े आरोप लगाए हैं। युवक ने वीडियो में बताया कि कैसे उसकी पत्नी और सास द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया जिस वजह से वह सुसाइड कर रहा है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसका शव थाने में रखकर प्रदर्शन भी किया और युवक की पत्नी तथा सास को आत्महत्या का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पत्नी और सास से था परेशान:

 जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सुसाइड करने वाले युवक का नाम ऋषभ पाठक है जिसका  2020 में  लड़की के साथ प्रेम विवाह हुआ था।  शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी अपने गहनें और कपड़े लेकर अपने मां के पास चली गई। वीडियो में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए ऋषभ ने  कहा कि मेरी पत्नी ने करवाचौथ पर महंगे गिफ्ट की मांग की थी जिस पर उसने असर्मथता जताई थी। आरोप है कि इसके बाद पत्नी और उसकी मां ने ऋषभ की पिटाई भी की और उसके गले की चेन तथा हाथ की अंगूठी छीन ली। ऋषभ के मोबाइल से कुछ और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है।
Related News
1 of 1,477

पत्नी का था कई लड़कों से अवैध सम्बन्ध:

 ऋषभ ने फांसी के फंदे पर लटकने से पहले जो वीडियो बनाया उसमें उसने अपनी  पत्नी और  सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी के अन्य लड़कों से शार‍ीर‍िक संबंध हैं और वह ऐसा सिर्फ उसे नीचा द‍िखाने के ल‍िए करती है। उसने वीडियों में आगे कहा कि उसकी  सास ने भी दो शादियां की थी और दोनों पतियों  को मरवा द‍िया। मां और बेटी दोनों स‍िगरेट और शराब पीकर पैसों के ल‍िए प्रताड़‍ित करती हैं जिसके  कारण उसपर सात लाख रुपये का कर्जा हो गया है। उसने अपने वीडियों के अंत में बोला कि ऐसा किसी और के साथ ना हो इसलिए उसने ये वीडियो बनाया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के हंगामे के बाद रिपोर्ट लिख लिया है।  पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच करके दोषिय़ों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

 

 भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...