3 प्रेमियों से थे नाजायज संबंध, विरोध करने पर पति को दी खौफनाक सजा…

0 597

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में 5 दिन पहले हुई एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या उसकी पत्नी (wife) ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर की थी।

ये भी पढ़ें..प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर कुत्तों को खिलाया, दांत से खुला राज…..

पत्नी व तीनों प्रेमियो संग रचा थी साजिश.. 

पुलिस का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों का पति विरोध करता था। इस बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या का ताना-बाना बुना और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी थी।

ऐसे खुला राज

इतना ही नहीं पत्नी (wife) ने पति की हत्या का आरोप अपने ही एक प्रेमी पर लगा दिया था। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों के कब्जे से आला कत्ल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Related News
1 of 820

दरअसल, ये मामला हरदोई जिले की कोतवाली बिलग्राम इलाके का है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझियारा के रहने वाले राम अवतार कश्यप की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी (wife) चमेली और उसके प्रेमी ऋषिपाल और महिला के गांव के ही विजयपाल और रामसेवक को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...