असलहे के दम पर लड़की का दो दिन तक किया रेप, बनाया अश्लील वीडिया, अब इस हाल में फेंका…

0 369

उत्तर प्रदेश सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद हत्या लूट बलात्कार के मामले थमने का नाम नही ले रहे है. आये दिन प्रदेश की बेटियों की आबरू की धज्जियां (रेप) उड़ाई जा रही है. अपराध और अपराधियों पर पुलिस का नियंत्रण फेल होता जा रहा है.

ये भी पढ़ें..इस कंपनी का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को नहीं, बल्कि उनकी बीवियों को देगी सैलरी

बता दें कि अम्बेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के पूरा बलदही गाँव की एक 16 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ पड़ोसी गाँव का मनबढ़ एवं दबग किस्म का युवक विपिन सिंह 2 फरवरी की रात में 11 बजे अपने छप्पर में सो रही बालिका के कनपटी पर असलहा लगाकर नशीली दवा खिला दिया.

दो दिन तक किया रेप बनाया अश्लील वीडियो

जब बालिका बेहोश हो गयी तो उसे अपने घर उठा ले गया और उसका अश्लील वीडियो बनाता रहा जब बालिका होश में आयी और चिल्लाने का प्रयास किया तो असलहे का डर दिखाकर उसे फिर नशे की दवा खिला दिया और जब वह बेहोश हो गयी तो उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसकी इज्जत को तार तार (रेप) कर डाला .

बालिका के अनुसार उसे अपने घर मे दो दिनों तक असलहे के बल पर और नशीली दवा खिलाकर रखा और उसका दुराचार करता रहा.

दो दिन बाद पहुंची घर

Related News
1 of 838

बालिका जब होश में आई किसी तरह भागने का प्रयास की और भागते समय दबंग उसका पीछा भी किया लेकिन एक ईंट से भागते वक्त बालिका ने आरोपी पर प्रहार कर दिया जिससे आरोपी घायल हो गया और पीड़ित बालिका किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और दो दिन बाद अपने घर पहुची और आप बीती सभी घटनाओं का जिक्र रो -रो कर अपनी माँ को बताया .

पीड़ित बालिका का पिता बाहर रहता था . माँ ने घटना की जानकारी अपने पति को दिया और हरियाणा से आने के बाद पिता ने जैत पुर थाने पहुचकर आरोपी विपिन सिंह के खिलाफ लिखित तहरीर दिया . तहरीर के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में आरोपी युवक को असलहा एवं नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछ ताछ जारी है और बालिका का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है. आरोपी पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...