वरुण गांधी ने 2 हजार गरीबों को वितरित किए कंबल

0 63

सुल्तानपुर — भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और दीपावली के पूर्व 2 हजार गरीबों को कंबल वितरण किया। वहीं कंबल पाने के बाद गरीबों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सांसद को लाखों दुआएं दीं।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि सुल्तानपुर के अमहट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वरुण गांधी का काफिला सीधे नगर के तिकोनिया पार्क पहुंचा। जहां सुबह से ही हजारों लोग भी पहले से ही उनका इंतजार कर रही थी । इस दौरान वरुण ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया और उसके बाद लोगों को सम्बोधित किया। वरुण ने साफ कहा कि राजनिति में आने का मकसद केवल सेवा है। वह लोगों के दिल में रहे अन्यथा कहीं न रहें। 

Comments
Loading...