केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

0 14

न्यूज डेस्क — केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। कुमार का निधन उनके आवास पर बेंगलुरु में हुआ। जानकारी के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे।

अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। हाल ही में वे लंदन से वापस लौटे थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related News
1 of 590

उन्होंने कहा कि कुमार एक बेहतरीन नेता थे जो अपने युवा काल में ही सार्वजनिक जीवन में उतर आए थे। उन्होंने पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज की सेवा की। उन्हें उनके अच्छे कार्यों के कारण हमेशा याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने उनकी पत्नी डॉ. तेजस्विनी से बात की है और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ ह्रदय से खड़ा हूं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद अनंत कुमार के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक नेता के रूप में यह बड़ी क्षति है और खासतौर से कर्नाटक के लोगों के लिए एक बड़ी त्रासदी। मेरी उनके परिवार, साथियों और उनसे जुड़े अनगिनत लोगों के साथ संवेदनाएं हैं।

इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह जानकर सदमा लगा और बेहद दुख हुआ कि हमारे वरिष्ठ साथी अनंत कुमार जी अब हमारे साथ नहीं रहे। वे एक अनुभवी सांसद थे। उन्होंने कई क्षमताओं में देश की सेवा की। लोगों का कल्याण करने का उनका जज्बा और निष्ठा सराहनीय रही। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...