चार दिनों में दो मगरमच्छ मिलने से, इलाके में दहशत

0 18

बहराइच — मोतीपुर रेंज अंतर्गत गुलालपुरवा गांव के निकट स्थित तालाब में सोमवार को दूसरे मगरमच्छ को शिकारियों ने जाल के द्वारा पकड़ लिया।मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने उसे कतर्नियाघाट के गेरुआ नदी में छोड़ दिया। मालूम हो कि एक और मगरमच्छ को चार दिन पूर्व गोपिया के शिकारियों ने जाल में फंसाया था। तालाब में अभी और मगरमच्छ के होने की संभावना है।

 

Related News
1 of 1,458

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गुलालपुरवा में बाढ़ के समय कई मरगमच्छ बहकर आ गए थे। यह मगरमच्छ कई ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर चुका है। जबकि कई जीवों पर हमला कर उसे निवाला बनाया है। गुलालपुरवा गांव में जगदीश प्रसाद पुत्र सोनकर ने मछली का ठेका ले रखा है। लेकिन शिकार करते समय मगरमच्छ शिकारियों पर हमलावर होता था। चार दिन पूर्व एक मगरमच्छ को गोपिया के शिकारियों ने पकड़ा था।

वहीं सोमवार को तालाब में शिकार करते समय मगरमच्छ ने पुन: हमला करने की कोशिश की। लेकिन गोपिया के शिकारी रंगीलाल व पुत्तीलाल ने उसे जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी खुर्शीद अहमद ने टीम के साथ गांव पहुंचकर मगरमच्छ को कतर्निया के गेरुआ नदी में छोड़ने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक अभी एक और मगरमच्छ तालाब में है। उसे भी पकड़वाने की मांग की है।

रिपोर्टर-अनुराग पाठक,बहराइच

Comments
Loading...