वीडियो के जरिए कांग्रेस ने बताई भाजपा के स्टार प्रचारकों की रेसिपी ,एक किलो…

0 22

नई दिल्ली– कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार बयानों का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बकायदा एक वीडियो जारी किया है, जिसमे योगी आदित्यनाथ का मखौल उड़ाते हुए उन्हें महिलाओं से नफरत करने वाला, मगरमच्छ के आंसू बहाने वाला बताया गया है।

Related News
1 of 585

इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ के उस क्लिप को भी शामिल किया गया है जिसमे वह संसद के भीतर रोते हैं, इसे कांग्रेस के वीडियो में मगरमच्छ का आंसू बताया गया है। उसमे लिखा गया है कि यह भाजपा में स्टार प्रचारक बनाने की विधि, हम इसका सुझाव नहीं देते हैं और ना ही इसे मानते हैं। इस विधि के बारे में बताते हुए लिखा गया है कि इसके लिए आपको एक किलो आपराधिक मामले चाहिए, (जिसमे योगी आदित्यनाथ के खिलाफ दर्ज तमाम आपराधिक मामलों का जिक्र किया गया है), इसके बाद एक लीटर भगवा डाई, (जिसमे सफेद कपड़े को भगवा रंग से रंगते हुए दिखाया गया है), आधा कप मगरमच्छ के आंसू ( जिसमे योगी आदित्यनाथ का 2007 में संसद में रोते हुए वीडियो दिखाया गया है), दो चम्मच महिलाओं के प्रति ईर्ष्या( जिसमे 2010 में योगी आदित्यनाथ के बयान का जिक्र किया गया है, उस वक्त योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर आदमियों के भीतर महिलाओं के गुण आते हैं तो वह भगवान बन जाते हैं, लेकिन अगर महिलाओं के अंदर पुरुषों के गुण आते हैं तो वह शैतान बन जाती हैं) ; इसके बाद लिखा गया है कि विकास पर उनका ध्यान शून्य है।

इस वीडियो में आगे कहा गया है कि इन तमाम सामग्री को सांप्रदायिक आग पर धीमा-धीमा गर्म करिए जब तक यह उबल नहीं जाता है, इसके बाद इसे अज्ञानता से सजाइए(जिसमे गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल की घटना का जिक्र किया गया है)। बाद में इसे नफरत के साथ कर्नाटक में परोसिए, (इसमे योगी आदित्यनाथ व सिद्धारमैया की तस्वीर को दिखाया गया है)।

आगे लिखा गया है कि बर्बादी की विधि आपके प्रदेश में आ रही है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...