Sarvesh Singh: भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का निधन, अंतिम विदाई देने उमड़ी भारी भीड़

पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह (Sarvesh Singh) शनिवार रात को दिल्ली में निधन हो गया। सर्वेश सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचे। राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ गांव-देहात से भी लोगों के आने का तांता लगा रहा। लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को विदाई दी।

Written By :

SK Sharma

Updated

April 21, 2024

पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह (Sarvesh Singh) शनिवार रात को दिल्ली में निधन हो गया। सर्वेश सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचे। राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ गांव-देहात से भी लोगों के आने का तांता लगा रहा। लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को विदाई दी।

अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

जब हम लोग घर से निकले तो गांव की छतों पर महिलाएं और बच्चे खड़े थे। अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ थी। उनका अंतिम संस्कार गांव के बाहर कांठ-ठाकुरद्वारा मार्ग पर उनके पूर्वजों के मठ के पास किया गया। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी. करीब पौने तीन बजे उनके बेटे सुशांत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता जली तो लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

अंतिम यात्रा में शामिल हुए तमाम नेता

श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख, शहर विधायक रितेश गुप्ता, रामपुर सदर विधायक आकाश सक्सेना, मेयर विनोद अग्रवाल, सांसद एसटी हसन, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान समेत पक्ष और विपक्ष के नेता पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)