छोटे कद वाली इस सुपर मॉडल ने उड़ाए सबके होश,देखिए तस्वीरें

0 42

न्यूज डेस्क — वैसे तो प्रकृति की बनाई हुई हर एक चीज बहुत सुन्दर होती है । लेकिन कभी-कभी लोग कुछ अनोखी चीजों को देखकर मजाक बनाने से पीछे नहीं हटते हैं। कुछ ऐसे ही तानों का शिकार हुई थी अमेरिका के नेवाडा में जन्मी द्रु प्रेस्टा।

Related News
1 of 59

आज हम आपको एक ऐसी मॉडल से रूबरू करवाना चाहते है, जिसका कद तो काफी छोटा है, लेकिन फिर भी अपने हुनर के दम पर आज कल वो हर जगह छायी हुई है। जी हां यक़ीनन तीन फुट और पांच इंच की इस सुपर मॉडल को देख कर आप भी दंग रह जायेंगे।दरअसल हम बात कर रहें द्रु प्रेस्टा की उनके छोटे कद के कारण लोग उनका काफी मजाक उड़ाते थे। लोग उनको बौनी-बौनी कहकर उनका मजाक उड़ाते थे। वहीं 21 साल की द्रु प्रेस्टा इन दिनों फैशन इंडस्ट्री में काफी चर्चा में हैं। 

द्रु प्रेस्टा जन्म से ही द्रु  बौनापन की शिकार थी, जिस कारण उनकी हाइट नहीं बढ़ पाई। 3 फीट चार इंच की द्रु को लोग बौनी कहकर बुलाते थे। बता दें कि अपने परिवार में इस बीमारी की शिकार वो पहली लड़की थीं। इस लइलाज उनकी हालत को कोई समझ नहीं पाता था।  

लोगों के मजाक के कारण वह नेवाडा से लॉस एंजिलिस चली आई। जिसके बाद उन्होंने फैशन की दुनियां में कदम रखा। आज वह फैशन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन गई हैं।  आज वह अपने काम से लोगों की मानसिकता को बदलने में कामयाब हो रही हैं। वह एक सफल मॉडल के रुप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

Image result for द्रु प्रेस्टा

ऐसे में जो लोग अपने छोटे कद से परेशान है ये मॉडल उनके लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।इसलिए तो वो चाहती है कि फैशन की दुनिया में हर तरह का इंसान आये और अपने सपनो को साकार करे। ऐसे में भले ही कोई व्हीलचेयर पर आये या बैसाखी के सहारे चले, लेकिन यहाँ हर किसी को आने का अधिकार मिलना चाहिए।

 

Comments
Loading...