डायल 100 पर तैनात सिपाही ने महिला को मारी गोली

0 14

मेरठ — उत्तर प्रदेश में खाकी अपने कारनामोें से बाज नहीं आ रही है। ताजा मामला मेरठ का है जहां दादरी गांव में दीवार को लेकर हुए विवाद में डायल 100 में तैनात एक सिपाही ने महिला को गोली मार दी।

घायल महिला को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला के पिता ने आरोपी सिपाही को नामजद कर दौराला थाने में केस दर्ज कराया। 

मिली जानकारी के मुकातबिक दादरी गांव निवासी मांगेराम और राम सिंह रिश्ते में भाई हैं। दोनों के मकान आसपास है। मकान की एक ही दीवार होने के कारण दोनों में आए दिन विवाद रहता है। कुछ समय पहले हुई पंचायत में भी दीवार को राम सिंह के पक्ष में कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही है। बताया जा रहा है कि मांगे का बेटा विपिन छुट्टी पर घर पर आया हुआ था। वह शामली जनपद में सिपाही है और 100 डायल में तैनात है।

Related News
1 of 1,456

बुधवार शाम वह दीवार में कील ठोक रहा था। इसी बीच राम सिंह की बेटी संध्या ने विरोध कर दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इसी बीच विपिन ने गोली चला दी जो संध्या की छाती में जा लगी। आनन फानन में ग्रामीणों ने फोन करके इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल महिला को मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि आरोपी सिपाही विपिन मौके से फरार हो गया।

वहीं रामसिंह का आरोप है कि बुधवार को विविन ने पुलिस का रौब दिखते हुए धमकी देकर उसने झगड़ा किया और फिर गोली चलाई। पीड़ित राम सिंह ने आरोपी विपिन के खिलाफ दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर दबिश भी दी लेकिन आरोपी फरार है।

उधर पुलिस ने बताया कि घायल के पिता ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, तलाश में टीम भेज दी है। मामले की जांच की जा रही है। 

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...