‘यूपी समाचार’ की खबर और संकल्प सेवा समिति की पहल का हुआ यह असर…

0 13

कानपुर–जिले में दो मासूम भाई इस समय कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित है।अब एक संस्था इस परिवार के लिए सहारा बनी हुयी है। इस संस्था की गुहार पर कई लोग अब मासूमों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

कानपुर में आयुष नाम के एक बच्चे को कैंसर की बीमारी हो गयी है। दरअसल सन 2011 में बच्चे को ब्लड कैंसर हुआ था जब वो मात्र 4 वर्ष का था। उसके घर वालो को जब पता चला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिवार के पास इतना पैसा भी नही था की वो आयुष का इलाज करा सके क्योकि उसके पिता एक बहुत छोटी सी प्राइवेट नौकरी करते है। पिता ने बच्चे को लखनऊ संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया और कई लोगो से कर्ज लिया।

इस दौरान बहुत सारे लोग उसकी मदद को आगे आये और बच्चे का इलाज संभव हो सका। 4 साल बच्चे का इलाज हुआ और वो सही हो गया। पर तभी उस बच्चे के छोटे भाई आर्यन की आंख में कैंसर हो गया। ये पता लगते ही उसके माता पिता पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो। जैसे तैसे उस बच्चे का इलाज शुरू हो सका लेकिन भगवान ने तो जैसे आयुष और आर्यन के पिता के नाम केवल मुसीबत ही दे रखी है। क्योकि अभी हाल में ही मार्च के अंत मे दुर्भाग्यवश आयुष को 6 साल बाद दोबारा ब्लड कैंसर हो गया। अब तो बेचारे उसके पिता के पास कोई विकल्प ही नही बचा की वो क्या करे।

Related News
1 of 1,456

फिर दुखी माता – पिता कानपुर ने कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में हर हफ्ते भोजन बैंक से तीमारदारों का पेट भरने वाली संकल्प सेवा समिति से मिले और मदद के लिए उम्मीद की। इस पर समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी लोगों से बच्चे के इलाज के लिए आवश्यक सहायता करने की अपील की। जिसके बाद कानपुरवासी इन दोनों मासूमों की जान बचाने के लिए आगे आ गए। कानपुर के निवासी इशरत सज्जाद,अक्षय गुप्ता ,सुनीता मौर्या,संतोष प्रजापती, मनोज सिंह, आई जे सिंह, प्रकाश नारायण द्विवेदी,पवन चंदेल,पुनीत द्विवेदी,मोनू लाइट हाउस सहित कृष्णा फाउंडेशन एकेडमी ने भी अपनी सामर्थ्य अनुसार बच्चों के इलाज के लिए धनराशि संकल्प सेवा समिति के माध्यम से दी है। इतना ही नहीं राजधानी लखनऊ के एक परिवार ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। लखनऊ निवासी अनुपम श्रीवास्तव ने भी मासूमों की मदद के लिए रुपयों का इंतज़ाम किया है। जिसके बाद अब कैंसर पीड़ित आयुष को इलाज के लिए लखनऊ के एसपीजीआई में भर्ती करा दिया गया है।

समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने इन सभी डोनर्स को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि-‘हम सब मिलकर एक बच्चे की जान बचा सकते है। अभी तक समिति ने इस परिवार की काफी सहायता की है। लखनऊ स्थित कामधेनु संस्था भी इस कार्य में उनका पूरा सहयोग कर रही है।’ बच्चे की मदद करने के इच्छुक लोग संतोष सिंह को 9336481234,7007157782 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। 

बता दें कि जब 4 वर्षीय आयुष का इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में हो रहा था तभी बच्चे के पिता की मुलाकात वहीँ पर अपनी मासूम बेटी का इलाज करा रहे संतोष सिंह से हुयी। तब भी संतोष सिंह ने उस परिवार की मदद का बीड़ा उठाया था और कुछ डॉक्टरों ने भी सहयोग दिया था। 

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह )

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...