21 वर्षीय यह लड़का मुम्बई में इस तरह कर रहा बिलग्राम का नाम रोशन

0 33

हरदोई–जनपद  के 21 साल की उम्र के साद बिलग्रामी जिओ फिल्म फेयर अवार्ड -2018 में सबको पीछे छोड़ दिया है। वह इस अवार्ड के लिए चुने गए हैं। 

Related News
1 of 59

बिलग्राम कस्बे के साद बिलग्रामी मुन्ना बिलग्रामी के पुत्र  है। इनका घर बिलग्राम के सैय्यद बाड़े में है। साद के पिता की मोहल्ले में ही जनरल स्टोर की दुकान थी और साद उस दुकान पर बैठते थे। साद बिलग्रामी ने अपनी पढ़ाई लखनऊ पब्लिक स्कूल माधोगंज से की। इसके बाद साद बिलग्रामी बिलग्राम में ही छोटी मोटी कॉमेडी की वीडियो बनाने लगे और फिर लखनऊ में जॉब करने लगे। जहा से वो मुम्बई चले गए और मायानगरी में उनको एक अच्छा प्लेटफार्म मिल गया।

यहां पर साद बिलग्रामी को जिओ फ़िल्म फेयर अवार्ड- 2018 के लिए चुना गया। इस फ़िल्म फेयर अवार्ड में सबसे ख़ास बात यह रही कि इसमें साद बिलग्रामी का नाम पूरे भारत से पहले नम्बर पर रहा। इस कार्यक्रम को होस्ट करने के लिए भी उनको ही चुना गया। साद बिलग्रामी कुछ आने वाली फिल्मों में भी देखे जा सकेंगे। जिओ फ़िल्म फेर आवर्ड 2018 के शो में वो मशहूर सेलिब्रिटीज से मिले और उनके इंटरव्यू लिए। मशहूर अभिनेत्री विद्याबालन व सन्नी लियोनी व अभिनेता अर्जुन कपूर, रणवीर आदि का उन्होंने इंटरव्यू लिया।  

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )

Comments
Loading...