आज से चार दिनों तक लखनऊ में रहेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

0 23

लखनऊ — राजधानी लखनऊ से सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 22 दिसंबर से चार दिनों तक राजधानी में रहेंगे.बता दें कि गृहमंत्री शनिवार को शाम 6:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

Related News
1 of 1,458

जहां दिलकुशा आवास पर रात्रि विश्राम के बाद 23 को दोपहर 12 बजे केजीएमयू के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने अटल साइंटिफिक कन्वेशन सेंटर पहुंचेंगे.यहां कार्यक्रम में शरीक होने के बाद गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

इसके अलावा शाम को ‘‘युवा कुम्भ’’ समापन समारोह में शामिल होने के लिये मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल, आशियाना जायेंगे. जबकि 24 दिसम्बर को त्रिलोकीनाथ रोड पर अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

वहीं 25 दिसम्बर को राजनाथ सिंह पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की स्मृति में कुड़ियाघाट पर वर्षों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उसके बाद 2:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Comments
Loading...