भागीदारी संकल्प मोर्चा की महारैली में राजभर का बड़ा बयान…

0 66

कुशीनगर — भागीदारी संकल्प मोर्चा की एक महारैली कुशीनगर ज़िला के पडरौना में गुरुवार को सम्पन्न हुई। इस महारैली को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर ने जो सपना गरीबो वंचितों के लिए देखा था यह सरकार उस सपने को समाप्त करके हमे सिर्फ अमीरों की तीमारदारी झाड़ू लगाने और तेल मालिस करने तक सीमित करना चाहती है।

Related News
1 of 662

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शुल्क प्रतिपूर्ति देने में भी भेदभाव कर रही है, गरीबो को न पढ़ाई, न नौकरी, न इलाज और न ही न्याय मिल रहा है, और आज स्थिति यह है कि 65 प्रतिशत से भी ज़्यादा गरीब जेल में सजा काट रहा है, और अमीर अपराधों के संगीन मामलों में भी बरी हो जा रहे है, गरीब की जमानत तक नही हो पा रही है, पिछडो की मांग को उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जब सरकार बनी तो उन्होंने सबका साथ सबका विकास का वादा किया था जो आज पूरी तरह फेल दिखाई दे रहा है। महारैली में आये लोंगो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments
Loading...