Governors: महाराष्ट्र के गवर्नर कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, राष्ट्रपति ने बदले 13 राज्यों के राज्यपाल

0 207

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों में नए राज्यपालों (governor ) की नियुक्तियां की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ 13 राज्यों में नए राज्यपालों नियुक्ति की है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन से जारी की गई सूची के मुताबिक महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने बिहार के राज्यपाल (governor ) फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश और गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..अब्बास अंसारी से जेल में अवैध तरीके से पकड़ी गई पत्नी निकहत, जेलर सहित 8 कर्मी निलंबित, 8 कर्मी निलंबित

इसके अलावा राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया। जबकि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल (governor ) बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन के मुताबकि ये नियुक्तियां उनके सम्बंधित कार्यालयों में प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Related News
1 of 1,568

नियुक्त किए गए नए राज्यपाल
फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख
लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (रिटायर्ड), राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...