प्रेम प्रपंच में किशोरी की हत्या, जिस प्रेमी के साथ जीने मरने की तमन्ना थी उसी ने उतारा मौत के घाट

0 239

प्रेमी बना मौत का सौदागर, जिस प्रेमी के साथ जीने मरने की तमन्ना थी मन में उसी ने गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला कंधई कोतवाली के ताला गांव के दलित बस्ती का है।

जहां 17 वर्षीय साधना का अपने पड़ोस के हमउम्र रंचू से अरसे से प्रेम परवान चढ़ रहा था। मंगलवार की शाम को दोनों घर से भाग निकले और सुबह घर वापस लौटे तो इससे नाराज घर वालो ने उसे रंचू के साथ रहने की बात कहकर उसके घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें…ढोंगी बाबा का अश्लील खेल, 4 महिलाओं का रेप कर वीडियो किया वायरल

युवती की अस्मत की कीमत 30 हजार

जिसके बाद दोनों पक्षो के बड़े प्रधान के घर पहुच गए शिकायत लेकर, जहा ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद गुप्ता की पंचायत ने साधना की अस्मत की कीमत 30 हजार लगा दी और दोनों पक्ष के लोग घर पहुचे तो वहाँ के हालात भयावह थे घर पे मौजूद रहे साधना के भाई अखिलेश ने बताया कि उसकी बहन रंचू के दरवाजे पर गई तो तीन लोगों ने पकड़ लिया और रंचू ने गला कस कर मार दिया और जब मैं दौड़ा बचाने तो उसे भी मारने लगे। जब दोनों पक्षो के लोग आमने सामने हुए तो जमकर लाठियां चटकी जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस…

Related News
1 of 854

इस भयावह घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई इलाकाई पुलिस मौके पर पहुच गई और मृतका के शव समेत सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहा डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया और घायलों का इलाज जारी है। जबकि रंचू इस दौरान मौका पाकर फरार हो गया।

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया की दोनों पक्ष अलग अलग आरोप लगा रहा है एक ओर मृतका के पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहा है तो वही दूसरी ओर आरोपी पक्ष आत्महत्या बता रहा है। तहरीर लेकर विधिक कार्यवाई की बात कह रहे है।

ये भी पढ़ें..सिपाही की संग्दिध मौत, हेड कांस्टेबल व फॉलोअर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, SP ने किया निलंबित

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Comments
Loading...