मेरठः रालोद ने किया भैंसा बुग्गी लेकर प्रदर्शन 

0 12

मेरठ — कोंग्रेस की अगुवाई पर तमाम विपक्षी दलों ने आज देश भर में सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है । तो वहीं मेरठ में भी आज राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। रालोद कार्यकर्ता बकायदा भैंसा बुग्गी में सवार होकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुँचे और बढ़ती महंगाई को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि जिस तरह लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसे मे हर कोई बढ़ती महंगाई का शिकार हो रहा है, किसानों को खेती करने में भी काफी दिक्कत आ रही है। इसलिए राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता और किसानों ने अपना विरोध दर्ज कराने का एक अनूठा तरीका अपनाया । किसान रालोद के कार्यकर्ता भारी संख्या में भैंसा बुग्गी पर सवार हो जुलूस के रुप में मेरठ मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे । हालांकि पुलिस प्रशासन ने उन्हें कार्यालय के बाहर ही रोक दिया । प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की ।

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)

Comments
Loading...