सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ केस दर्ज़

0 47

अलीगढ– अलीगढ़ की नुमाइश में तय कार्यक्रम में न आने व एडवांस न लौटाने पर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के विरुद्ध थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज हुआ है। अलीगढ़ की औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में गत 22 जनवरी-18 को इवेंट मैनेजर मनोज शर्मा ने कनिका कपूर नाइट तय की थी।

Related News
1 of 276

गोब्रियल मोशन पिक्चर्स प्रा०लि० के प्रबंधक मनोज निवासी निधिवन कॉलोनी क्वार्सी ने बन्नादेवी थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 32 लाख रुपये में नेहा कक्कड़ का कार्यक्रम तय हुआ था, मगर यह रद हो गया। तब नुमाइश प्रशासन की सहमति पर 24.96 लाख में कनिका कपूर का कार्यक्रम तय हुआ। उनकी मैनेजर श्रुति से संपर्क किया गया। मैनेजर ने बताया कि 50 फीसद एडवांस व बाकी कार्यक्रम के दिन देना होगा। नौ जनवरी को मैनेजर ने कनिका से बात भी कराईं। 11 जनवरी को मुंबई जाकर कनिका से मुलाकात कर कार्यक्रम तय कर लिया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लीं। 50,000 रुपये कैश दिए, 90,000 खाते में भेजे।

12 जनवरी को चार लाख, फिर छह लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए। कुल 10.90 लाख रुपये खाते में डाले गए। 20 जनवरी को एक लाख रुपये भेजे गए। कार्यक्रम के दिन सुबह 11 बजे नौ लाख रुपये खाते में डाले गए। दिल्ली में होटल, आदि में तीन लाख रुपये खर्च हुए। कुल 24.74 लाख खर्च करने के बाद कनिका ने कार्यक्रम रद कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में कनिका कपूर, श्रुति निवासी प्लॉट- बी 27 कॉमर्शियल सेंटर द्वितीय तल निकट मौर्या हाउस अंधेरी लिंक रोड, नवी मुंबई और एजेंट संतोष मिजगर निवासी स्टार क्राफ्ट मनोरंजन प्रा०लि० नवी मुंबई के विरुद्ध धारा-420, 406 व 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित मनोज शर्मा ने एक ऑडियो और वीडियो भी प्रोवाइड कराई है जिनमें कनिका कपूर अलीगढ़ आने के लिए लोगों से अपील कर रही है, तो वहीँ मनोज से बातें हो रही हैं, जिसमें काफी गहमा-गहमी होती नजर आ रही है। 

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...