आईजी के फ्लैगमार्च से मचा हड़कंप, कई बाइकें सीज

0 28

फर्रुखाबाद–आईजी मोहित अग्रवाल ने फ्लेग मार्च किया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बिना नम्बर की कई बाइकें भी सीज कर दी।

शनिवार शाम आईजी नें फतेहगढ़ में एसपी डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा के साथ फ्लेग मार्च किया। जिससे कानपुर रोड पर हड़कंप मच गया। आईजी के निर्देश पर जगह-जगह बाइक चेकिंग भी की गयी। जिससे कई बिना नम्बर की बाइकें पुलिस नें पकड़ ली। आईजी नें उन्हें सीज करने के निर्देश जारी किये। दुकान के आगे अतिक्रमण किये दुकानदारों की क्लास लगा दी। आईजी नें दुकानदार से पूंछा कि क्या कोतवाल फतेहगढ़ को देखा है तो दुकानदार ने मना कर दिया।

Related News
1 of 26

इस पर कोतवाली प्रभारी अजय नारायण की क्लास लगा दी । उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित गस्त करने के निर्देश दिये। दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने के कड़े निर्देश भी दिये।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...