गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब के बेटे भूरा और अखलाक के समर्थकों के बीच मारपीट

0 55

मेरठ — यूपी के मेरठ में गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब के बेटे भूरा और हाजी शाहिद अखलाक के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई।

Related News
1 of 1,458

बताया जा रहा है कि जब याकूब कुरैशी का बेटा फ़िरोज उर्फ़ भूरा शाहिद अखलाक के घर के बाहर नारे लगाकर प्रचार कर रहा था तो इसी दौरान हाजी शाहिद अखलाक के समर्थक और सांसद प्रत्याशी याकूब कुरैशी के समर्थको के बीच मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया। घटना को देखते हुए मौके पर कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। 

इस मामले में पुलिस कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन फिर भी सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल  का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़ा क्यों हुआ है कैसे हुआ है यह जांच का विषय है लेकिन ना तो किसी को चोट आई है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...