राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0 29

लखनऊ–बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर आज  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक जी ने आंबेडकर महासभा परिसर (विधानसभा के सामने) में श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Related News
1 of 1,458

इसके बाद उन्होंने समारोह को संबोधित किया । इस दौरान कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, स्वामी प्रसाद मौर्या, लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया जी समेत कई अन्य मंत्रीगण भी मौजूद रहे। बता दें की आम्बेडकर महासभा में श्र्द्धांजलि देने से पहले मुख्यमंत्री ने हज़रतगंज चौराहे पर स्थित आम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। ततपश्चात उन्होंने और माँननीय राज्यपाल ने आंबेडकर महासभा परिसर में आम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर वहां मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। 

इसके बाद मुख्यमंत्री गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 12:00 बजे खादी ग्राम उद्योग एवं ग्रामीण रोजगार संभावनाएं एवं चुनौतियाँ विषय पर गोष्टी का उद्घाटन करेंगे। 

Comments
Loading...