शर्मनाकः धोनी की 5 साल की बेटी को मिली रेप की धमकी, एक्शन में पुलिस…

गुजरात पुलिस ने रेप की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है...

0 655

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों IPL में खेल रहे चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को रेप करने की धमकी के साथ ही अभद्र टिप्पणियां करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें..IPL 2020 : दिनेश कार्तिक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, कोलकाता ने पंजाब को दिया 165 रनों का लक्ष्य

लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि जिसने सोशल मीडिया को खिलौना समझकर ये भद्दे कमेंट्‍स किए थे वो कोई और नहीं बल्कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग है। उसे कच्छ से गिरफ्तार किया गया है और अब रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा।

 धोनी की बेटी

ये है पूरा मामला

दरअसल आईपीएल 13 में 3 बार की चैम्पियन चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जब टीम 7 अक्टूबर को अबु धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना मुकाबला 10 रन से हार गई। इस दौरान को जीत नहीं सोशल मीडिया पर कप्तान धोनी की आलोचना हुई। इसी आलोचना में भद्दे कमेंट्‍स के ट्‍वीट किए गए। यही नहीं, धोनी की 5 साल की बेटी जीवा को रेप करने तक की धमकी दी गई।

Related News
1 of 377
धमकी देने वाले सख्स पर कार्रवाई की मांग

धोनी

सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत की सभी ने घोर निंदा की। कोई भी यह समझ नहीं पा रहा था कि खेल में हार जीत होती है लेकिन कोई शख्स इस हार को इतना भी दिल पर ले सकता है? मैच में सभी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हैं। ऐसे में किसी खिलाड़ी या टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर सोशल मीडिया के जरिए किए गए भद्दे कमेंट्‍स या धमकी कतई स्वीकार योग्य नहीं है।

खेल जगत के साथ ही फिल्मी जगत ने भी इस हरकत की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया और उसने आईपी एड्रेस के जरिए गुजरात पुलिस ने उस शख्स को कच्छ ज़िले के मुंद्रा तालुक़ा के नाना कपाया गांव से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें..हाथरस कांडः जातिय दंगे की साजिश में गिरफ्तार मसूद के घर पहुंची पुलिस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...