हरदोई में आसमान से बरसी आफ़त, दीवार गिरने से दलित परिवार के 4 लोगों की मौत

0 23

हरदोई–यूपी के हरदोई ज़िले में आसमान से बरस रही आफत ने जबरदस्त हाहाकार मचा रखा है। ग्रामीण इलाको में तेज़ बारिश के बाद घर गिरने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ जिसमें लगातार लोगो की जान जा रही है । तेज़ बारिश और बिजली की तेज़ गड़गड़ाहट ने लोगों की नींद उजाड़ दी।

Related News
1 of 1,458

आसमान से आयी आफ़ात से दिवार गिरने की घटनाओ में दलित बिरादरी के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी । गाव में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद कोहराम मच गया। आसमानी आफ़त का यह क़हर सुरसा थाने के ओदरा पचलाई गाव के मजरे चमरतला में देखने को मिला । जहा बारिश और आकाशीय बिजली का कोहराम देखने को मिला।  जहा कच्चे घर में दलित परिवार के सभी लोग सो रहे थे। 

उसी दौरान कच्ची गीली दीवार गिर पड़ी और सभी उसमे दब गए। दीवार गिरते ही आस पास के लोगो आ गए और मालवा हटाना शुरू किया और फिर दबे लोगो को बाहर निकाला लेकिन तब तक छोटे 75 साल,  राम खिलावन 50,राजरानी 45,कुमारी रानी 07 की मौत हो चुकी थी।लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है।

(रिपोर्ट-सुनील अर्कवंशी, हरदोई)

Comments
Loading...