दाती महाराज पर दुष्कर्म मामला: पाली आश्रम से 600 लड़कियां हुई गायब

0 31

न्यूज डेस्क — दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दाती महाराज पर दर्ज दुष्कर्म मामले में पाली आश्रम में छापेमारी के दौरान वहां से करीब 600 लड़कियां गायब मिलीं। पुलिस जांच कर रही है कि इन लड़कियों को दाती महाराज ने गायब किया है

या वे छुट्टियों में अपने घर गई हुई हैं। अपराध शाखा की टीम को आश्रम में सिर्फ 100 लड़कियां मिलीं। टीम ने इनसे पूछताछ भी की।वहीं वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आश्रम में रहकर करीब 700 लड़कियां पढ़ाई कर रही हैं। सभी का खर्च दाती महाराज उठाता है। पुलिस को अधिकांश कमरे खाली मिले। अब सवाल यह है कि किसी डर के चलते दाती महाराज ने इन लड़कियों को कहीं भेज दिया है या वे छुट्टियां होने के कारण अपने घर चली गई हैं।

Related News
1 of 1,035

छापेमारी के दौरान पीड़ित युवती स्नेहा (बदला नाम) ने पुलिस को दाती महाराज का ठिकाना और सभी कमरे दिखाए। पुलिस ने सभी जगह की वीडियोग्राफी की और हर कमरे में जाकर तलाशी ली। पुलिस ने आश्रम का नक्शा भी बनाया। पीड़िता ने दाती महाराज का वह ठिकाना भी बताया, जहां उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि दाती महाराज ने लड़कियों को जान-बूझकर कहीं भेजा है।

यहीं नहीं जांच में यह भी पता चला है कि पाली के सोजत रोड के निकट आलावास स्थित आश्वासन बाल ग्राम एवं पब्लिक स्कूल यानी दाती का गुरुकुल के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण तीन वर्ष से नहीं कराया गया है। यह वही गुरुकुल है, जिसमें दाती महाराज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती कई वर्षों तक रही थी। बताया जा रहा है कि इस स्कूल में अनाथ लड़कियों को पढ़ाया जाता है। 

उधर दिल्ली पुलिस दुष्कर्म मामले के आरोपी दाती महाराज उर्फ मदनलाल के काफी करीब पहुंच गई है। पुलिस ने उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि उनके पूछताछ में शामिल होने की संभावना काफी कम है। शुक्रवार से ही वह पाली, राजस्थान स्थित आश्रम से गायब है।

बता दें कि दाती महाराज शुक्रवार से ही वह पाली, राजस्थान स्थित आश्रम से गायब है। जबकि पूछताछ में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस छतरपुर स्थित शनिधाम में भेजा गया था। अगर वह तफ्तीश में शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। पुलिस महाराज के खिलाफ सबूत एकत्र कर रही थी। फिलहाल, उनके खिलाफ काफी सबूत हैं। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...