लाल किले को गोद लेने के लिए डालमिया ने अदा किए इतने करोड़….

0 38

न्यूज डेस्क– अभी तक आपने गांव, स्कूल और संस्थाओं को गोद लेते सुना होगा लेकिन अब डालमिया ग्रुप ने देश की ऐतिहासिक इमारत लाल किला को भी 5 साल के लिए गोद लिया हैं। भारत सरकार ने पिछले साल ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ स्कीम बनाई थी।

Related News
1 of 1,031

इस स्कीम के तहत ऐतिहासिक इमारतों के रखरखाव के लिए उन्हें कॉंट्रेक्ट पर दिया जाएगा। सरकार ने डालमिया ग्रुप को पांच साल के लिए लाल किले को गोद दिया गया है। इसके लिए ग्रुप ने सरकार को 25 करोड़ की राशि दी हैं। अब लाल किले के रखरखाव की जिम्मेदारी डालमिया ग्रुप की होगी।

डालमिया ग्रुप ने ये कॉट्रेक्ट इंडिगो एयरलाइंस और जीएमआर को हराकर जीता है। केंद्र सरकार ने बीते साल सितंबर महीने में ये स्कीम लॉन्च की थी। पूरे देश की 100 ऐतिहासिक इमारतों को इसके लिए चिन्हित किया गया था। इन इमारतों में ताजमहल, कांगड़ा फोर्ट, कोणार्क का सूर्य मंदिर और सती घाट कई प्रमुख स्थल शामिल हैं।

इस कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक डालमिया ग्रुप को 6 महीने के भीतर लाल किले में बेसिक सुविधाएं देनी होंगी, जिनमें पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीट फर्नीचर जैसी सुविधाएं हैं। डालमिया ग्रुप, पर्यटन मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व विभाग के बीच इस कॉन्ट्रेक्ट पर 9 अप्रैल को हस्ताक्षर हुए थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...