जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुआ यूपी का लाल

बीएसएफ जवान विनोद कुमार बुधवार रात आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए.

0 39

मुजफ्फरनगर–जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात मुजफ्फरनगर निवासी बीएसएफ जवान विनोद कुमार बुधवार रात आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। गांव मोहम्मदपुर मार्डन निवासी प्रेम सिंह का बेटा विनोद कुमार वर्ष 2013 में बीएसफ में भर्ती हुआ था।

Related News
1 of 1,461

मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मार्डन में परिजनों को जब बीएसएफ की तरफ से इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने पर उनकी 96वीं बटालियन की तैनाती कश्मीर में हुई थी। बुधवार देर रात एक ऑपरेशन के दौरान हुई फायरिंग में जवान विनोद शहीद हो गए।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह जनपद के गांव फुगाना निवासी छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान को अधिकारियों ने सूचना दी कि बुधवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए उनका बेटे विनोद कुमार शहीद हो गए।

Comments
Loading...