गेंहू के खेत में मिली रिश्तेदारी में आये युवक की लाश, फैली सनसनी

0 37

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में रिश्तेदारी में आये युवक की लाश गेंहू के खेत में मिलाने से सनसनी फ़ैल गयी | सूचना के डेढ़ घंटे के बाद पुलिस मौके पर आयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल कर मृतक के साले सहित दो को हिरासत में ले लिया| 

Related News
1 of 777

जानकारी के मुताबिक जनपद मैंनपुरी के भोगांव लक्ष्मीपुर निवासी 38 वर्षीय ब्रजराज अपने सालें थाना कमालगंज के गोपालपुर निवासी अक्षय कुमार व गाँव रामकिशन के साथ अक्षय के साडू अरविन्द निवासी बन्थल के घर आ रहे थे| अक्षय के अनुसार वह दोनों को ग्राम बहोरिकपुर मोड़ पर छोड़ ट्रैक्टर लेकर चले आये थे| जब दोनों बन्थल पंहुचे तो ब्रजराज नही मिले| जब रात में वापस नही लौटे तो तलाश शुरू की| सुबह उनका शव ग्राम राजेपुर टप्पा मंडल में बन्थल निवासी ईंशा खां के गेंहू के खेत में पड़ा मिला| आशंका जाहिर की जा रही है कि ब्रजराज की हत्या गला दबाकर की गयी|

फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद ) 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...