Punjab Flood : पंजाब में बाढ़ से मचा हाहाकार, स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद, सेना ने संभाली कमान

139

Punjab Flood : उत्तर भारत में मानसून इस बार अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। पंजाब के सभी 23 जिलों बाढ़ जैसे हालात हैं। जिसके कारण तीन लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं, इस भीषण बाढ़ को देखते हुए पंजाब सरकार ने 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेजों बंद रखने का आदेश दिया है। उधर मौसम विभाग ने भी राज्य में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Punjab Flood : पंजाब में इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़

दरअसल पंजाब में इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। लोगों के घर तबाह हो गए, खेत जलमग्न हो गए, मवेशी मारे गए। साथ ही, लगभग 30 लोगों की जान चली गई। बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है। पहले घोषणा की गई थी कि स्कूल 3 सितंबर तक बंद रहेंगे। अब यह समयसीमा बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। सभी से अनुरोध है कि वे स्थानीय प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।”

छात्रावास में रहने वाले छात्रों की पूरी जिम्मेदारी कॉलेज की

Related News
1 of 104

शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों के भोजन सहित पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी कॉलेज और विश्वविद्यालय की होगी। रूपनगर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं। इसके चलते पंजाब में सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं। अगर 8 सितंबर तक भी अगर बाढ़ के हालात नहीं सुधरे तो स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां और भी आगे बढ़ाई जा सकती हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह सबसे बड़ी बाढ़ आपदा है। बाढ़ पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत कार्य पहुंचाने के लिए खुद मैदान पर हैं।

Punjab Flood : सतलुज समेत कई नदियां उफान पर

बता दें, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा भाखड़ा बांध के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में पंजाब के सभी जिलें भीषण बाढ़ की चपेट में है। हालांकि, सेना, एनडीआरएफ, बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लोगों की मदद की जा रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...