भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 अनिश्चित काल के लिए स्थगित

157

IPL 2025 Suspended: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव और सीमा पर युद्ध जैसे हालात को देखते हुए यह फैसला लिया है। शुक्रवार से कोई मैच नहीं होगा।

IPL 2025 अनिश्चित काल के लिए स्थगित

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि फिलहाल लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। इसके बाद हम स्थिति का जायजा लेंगे और फैसला करेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से शेड्यूल जारी करेगा। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी फैसला होगा, वह खुद इस पर फैसला लेंगे। फ्रेंचाइजी विदेशी खिलाड़ियों को स्थिति के बारे में जानकारी दे रही है। उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया कि उन्हें वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

इससे पहले धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला मैच रद्द कर दिया गया था। दरअसल धर्मशाला और आसपास के इलाकों में हवाई अड्डे बंद होने के कारण, पंजाब और दिल्ली के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ शुक्रवार सुबह आईपीएल द्वारा आयोजित विशेष ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे।

Related News
1 of 370

IPL 2025 Suspended: अभी 13 मैच होने बाकी

बता दें कि आईपीएल 2025 में अब तक 58 मैच हो चुके हैं। ग्रुप चरण में 13 मैच खेले जाने बाकी हैं। जिसमें धर्मशाला में रद्द हुआ मैच भी शामिल है। हालांकि अभी तक कोई भी टीम आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। अब यह भी तय नहीं हो पाया है कि बचे हुए मैच कब और कहां खेले जाएंगे। सूत्रों की माने आईपीएल का शेड्यूल दूसरी जगह शिफ्ट हो सकता है। आईपीएल के मैच पहले भी भारत से दूसरी जगहों पर शिफ्ट किए जा चुके हैं। भारत ने कोरोना के दौरान यूएई में आईपीएल का आयोजन किया था। लोकसभा चुनाव के कारण भी एक बार आईपीएल को शिफ्ट किया जा चुका है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...