तपती गर्मी से लोगों को जल्द मिलेगी राहत, इस दिन देश में दस्तक देगा मानसून

देश में तपती गर्मी से जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। क्योंकि इस साल मानसून 10 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

0 220

देश में तपती गर्मी से जल्द ही लोगों को राहत मिलने वाली है। क्योंकि इस साल मानसून 10 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है। बता दें कि यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट के अनुसार केरल के तट से 20/21 मई तक ही मानसून टकरा सकता है। जबकि कई राज्यों में मानसून जून के पहले हफ्ते में दस्तक देता है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में हालिया मौसम संबंधी बदलावों से संकेत मिलते हैं कि अरब सागर में एंटीसाइक्लोन क्षेत्र बन रहा है। इस वजह से मानसून जल्द केरल पहुंच सकता है। वहीं इस साल लोगों को बेतहाशा गर्मीं से जल्द ही निजात मिल सकती है।

जल्द मिलेगा तपती गर्मी से राहत:

वहीं IMD के वैज्ञानिक आनंद कुमार दास का कहना है कि सैटेलाइट इमेजेस से जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक मानसून समय पर आने की पूरी संभावना है। इसलिए मानसून केरल में 1 जून को दस्तक दे देता है। उन्होंने कहा कि भूमध्य रेखा के पास बादलों का एक समूह बना हुआ है, जो कि काफी सक्रिय है। जिससे ये संकेत मिल रहा है कि मानसून की गतिविधियां जल्दी ही रफ्तार पकड़ेगी। साथ ही स्काईमेट वेदर सर्विसेज के महेश पलावत ने कहा कि, मानसून अपने अपेक्षित समय के आसपास शुरू हो जाएगा। लेकिन एंटी-साइक्लोन बनने की वजह से शुरुआत में कुछ देरी जरूर हो सकती है।

देश में 1 जून से हो सकती है बारिश:

Related News
1 of 1,182

आपको बता दें कि इस साल मानसून केरल में 1 जून से आकर जुलाई मध्य तक पूरे देश में फैल जाता है। इसकी वजह से देश में कुल बारिश का 70 फीसदी दक्षिण पश्चिम मानसून से ही होती है। वहीं भारत में अच्छी बारिश, जो सभी राज्यों में हो, उसी से फसलें अच्छी होती हैं। इसी से भारत में खाद्यान्न आयात पर निर्भरता कम होती है। ज्यादातर भारत में रबी फसलों का आधार इसी मानसून पर निर्भर रहता है।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...