कल ग्रीन पार्क में खेला जाएगा, भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी वनडे

0 21

स्पोर्ट्स डेस्क — कानपुुर के ग्रीन पार्क में रविवार को भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. वही इस आखिरी वनडे में भारतीय टीम संयम और जज्बे के साथ मैदान परउतरेगी तो उसकी नजरे सीरिज पर होंगी.

Related News
1 of 309

 

 वहीं तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में हार से लंबे समय बाद दबाव में आये भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए सीरिज 1-1 से बराबरी कर ली.अब रविवार को होने वाले मैच के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी टीम चुनौतियों के लिये तैयार हैं और वे जब ग्रीन पार्क स्टेडियम पर मैदान पर उतरेंगे तो लगातार सातवीं वनडे सीरीज अपने नाम करने के लिये बेताब होंगे जहां दूधिया रोशनी में पहला 50 ओवर का मैच खेला जायेगा.

कोहली ने न्यूजीलैंड पर दूसरे वनडे में मिली छह विकेट की जीत के बाद कहा, ‘हम चुनौतियों के लिये तैयार है. हमने वापसी करने की बात की थी और हमने यहां पुणे में वापसी की. हम कानपुर में भी इसी तरह का खेल दिखाने की कोशिश करेंगे. ‘ दोनों टीमें गुरूवार को यहां पहुंच गयी थीं, जिससे उन्हें यहां के हालात के अनुरूप ढलने का काफी समय मिल गया जहां थोड़ी ठंडक है.

Comments
Loading...