बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक हुई बरामद

0 83

जालौन की उरई कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई हैं। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें-यूपीः 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

Related News
1 of 839

पुलिस चोरी की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुये थी। इसी दौरान उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल को सूचना मिली कि राठ रोड स्थित मोनी बाबा मंदिर के समीप एक शख्स बाइक चोरी की फिराक में खड़ा है, जिस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर मोनी बाबा मंदिर से आशीष दुबे नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो नगर में कई बार बाईक चोरी की घटना को अंजाम दे चुका था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर चोरी की 3 बाइक बरामद हुई।

सीओ ने बताया कि इसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले चोरी के दर्ज है, साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह किसके साथ चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)

Comments
Loading...