कानपुर: सौतेले बाप ने रिश्तों को किया तार- तार, बेटियों से की रेप की कोशिश

नौबस्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला पिता नेवी से रिटायर्ड है।

0 55

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नौबस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बेटियों के साथ सौतेले पिता पर rape की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

Related News
1 of 839

दरअसल कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र का रहने वाला पिता नेवी से रिटायर्ड है। उसने लखनऊ निवासी महिला से दूसरी शादी की, जिसकी दो नाबालिग बेटियां थीं। आरोपित शख्स नौबस्ता में अपनी दूसरी पत्नी के साथ उसकी एक बेटी को भी साथ ले आया जो कुछ दिनों बाद लखनऊ में रह रहे चाचा के पास वापस चली गई। इसके कुछ दिन बाद ही आरोपित शख्स दोबारा लखनऊ गया और दोनों बेटियों को मनाकर वापस नौबस्ता ले आया। इसके बाद उन्हें अपने साथ रहने लगा।

इस दौरान कुछ दिनों बाद ही आरोपित शख्स के हरकत सामने आने लगी। बड़ी बेटी के मुताबिक नशे की हालत में उसका सौतेला पिता आए दिन छेड़छाड़ और दुष्कर्म (rape) करने की कोशिश की। मामले की जानकारी होते ही एसपी दक्षिण अर्पणा गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Comments
Loading...